
आत्मविश्वास आपकी सर्वश्रेष्ठ पूँजी है। सत्य समझ लेना जब तक आप अपनी स्वयं की हार स्वीकार नहीं कर लेते। तब तक दुनियाँ की कोई भी ताकत आपको हरा नहीं सकती।
मैदान से हारा हुआ व्यक्ति जरूर फिर जीत सकता है, परंतु मन से हारा हुआ व्यक्ति कभी नहीं जीत सकता। संघर्ष का अर्थ आपके भीतर जगा हुआ वह आत्मविश्वास ही है, जो निरंतर प्रेरित करता हुआ कहता रहता है कि लक्ष्य थोड़ा सा कठिन जरूर है मगर मैं इसे अवश्य प्राप्त कर पाऊंगा।
जिस दिन आपका आत्मविश्वास टूट जायेगा उस दिन आप देखोगे कि आपके कदमों में आई हुई जीत भी आपकी न हुई। *मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत।*
सदैव प्रसन्न रहिये *जो प्राप्त है, पर्याप्त है….* बस इसी सोच के साथ अपना व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुये सदा हंसते-मुस्कुराते रहें और सदा चलते रहें जोश, जुनून और जज्बे के साथ ..