
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध को ही मुख्य रूप से त्वचा का कारक माना जाता है ! पीड़ित होने पर बुध त्वचा को खराब कर देता है ! व्यक्ति के चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं और त्वचा पर खुजली महसूस होने लगती है ! त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं ! त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है !
– हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें और सब्जियों का रस सुबह के समय पीना चाहिए !
– नीम की पत्तियों को उबालकर पानी में मिलाकर स्नान करें और नीम की निबोरी भी खाने का प्रयास करें !
– हलके हरे रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें और बुधवार के दिन बुध के मन्त्र का जाप करें !
– किसी सलाहकार से सलाह लेकर एक शुद्ध पन्ना भी धारण कर सकते हैं !
– विज्ञान के अनुसार सूर्य त्वचा के मैलालीन को नियंत्रित करता है !
– यह हमारे रूप रंग को निखारता भी है !
– सूर्य के गड़बड़ होने से त्वचा झुलस जाती है और त्वचा में कालापन दिखने लगता है !
– शरीर पर लाल रंग के चकत्ते पड़ना भी सूर्य के पीड़ित होने की पहचान है !
– रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें !
– रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पी लें !
– तांबे का छल्ला अनामिका उंगली में धारण भी कर सकते हैं !
– भोजन में सात्विकता रखें और फल सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं !
-मंगल को रक्त का कारक मानते हैं ! मंगल पीड़ित होने से रक्त में विकार हो जाते हैं और त्वचा की समस्या जन्म ले लेती है !
– मंगल खराब हो तो शरीर में रसायन का संतुलन भी बिगड़ जाता है और शरीर की आंतरिक गड़बड़ियों के कारण त्वचा खराब होने लगती है !
– त्वचा पर कटे फटे और काले निशान आ जाते हैं !
– कभी-कभी तो पूरा शरीर दानों से भर जाता है !
7.उपाय –
– सप्ताह में एक बार उपवास जरूर रखें और कच्ची गाजर का खूब सेवन करें !
– जल का अधिक मात्रा में सेवन करें !
– रक्त और पाचन तंत्र की जांच कराएं और उसे ठीक करने के उपाय करें !
– मुल्तानी मिटटी का प्रयोग करें !
– किसी विद्वान की सलाह लेकर एक मूंगा धारण कर सकते हैं !