Sshree Astro Vastu

श्राद्ध प्रक्रिया आरम्भः

पितरगण का वर्णन *कल से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही हैं। आज से श्राद्ध पक्ष के महात्म्य की शुरुआत हो रही है रोज दो अध्याय आपके समक्ष उपलब्ध होंगे वक्त निकाल कर अचूक उसे पढ़े* *श्राद्ध महात्तम अध्याय – ०१:–* *(श्राद्धप्रक्रियारम्भः – पितरों की उत्पत्ति)* *तदनन्तर आत्मज्ञानी सूत जी की ये बातें सुन – ब्राह्मणों ने (सूत जी) से पूछा ? ॥१॥* *शांशपायन ने कहा – सूतजी ! भव (महादेव) की प्रिया, जो पहले सती रूप में थीं, – द्वितीय बार किस प्रकार उत्पन्न हुई।*
*पूर्व जन्म में वे दक्ष प्रजापति की पुत्री – सती थीं।* *बाद में वे – उमा रूप में कैसे उत्पन्न हुई ।* *शैलराज हिमवान् ने – उन्हें पितरों की कन्या सेना में उत्पन्न किया – ऐसी प्रसिद्धि है ।* *पितर गण कौन हैं, जिनकी मानसी कन्या मेना हैं ? भैनाक उनका दौहित्र है।* *तपस्या के समय एक पर्ण पर जीवन रखनेवाली – उमा उनकी दौहित्री है।* *सबों को पूर्वज समस्त सरिताओं में श्रेष्ठ – सुरसरि उनकी सब से बड़ी सन्तति है।* *इन सब बातों को तो हम लोग बहुत पहले ही से सुन चुके हैं। पर हमारी यह जिज्ञासा आप सुनिये कि ये पितरगण कौन हैं ? कहाँ निवास करते हैं ? इनके श्रद्धादि की विधियाँ क्या हैं।* *इन सब बातों को हम जानना चाहते हैं, आप का कल्याण हो ॥२-६॥* *ये किसके पुत्र है, और किस कारण वंश पितर नाम से विख्यात है ? ये लोग कैसे उत्पन्न हुए ? किसके पुत्र हैं ? कैसा इनका स्वरूप है ?* *स्वर्ग में जो पितर निवास करते हैं, – वे देवताओं के भी देवता (पूज्य) कहे जाते हैं, वे कौन हैं ? इन सब पितरों की सृष्टि (उत्पत्ति) सम्बन्धी कल्याण दायिनी उत्तम बातें हम लोग सुनना चाहते हैं ।* *हम लोग श्रद्धा एवं विधि पूर्वक उन पितरों को जो कुछ अर्पित करते हैं, – वह वस्तुएँ उन्हें (पितरों) प्रसन्न एवं सन्तुष्ट रखती हैं ।* *वे लोग दृष्टिगोचर नहीं होते – इसका क्या कारण प्रसिद्ध है ॥७-८॥* *कौन से पितर गण स्वर्ग में निवास करने वाले हैं, – और कौन से नरक में।* *पिता को, पिता के, पिता को, पिता के पितामह को – तीनों पिण्डदानों में नामोच्चारण पूर्वक विधिसमेत कौन-कौन से श्राद्ध देने चाहिये।* *अर्थात् किन-किन श्राद्धों में पितामह, तथा प्रपितामह का नाम – लेकर तीन (३) पिण्ड दान किये जाते हैं ।* *ये श्रद्धादि में दी गई वस्तुएँ पितरों को किस प्रकार प्राप्त होती हैं । और जो स्वयमेव नरक में निवास करते हैं, वे किस प्रकार फलप्रदान में समर्थ हो सकते हैं ?* *ये पितर नामधारी कौन हैं ?, किन की हम पूजा करें ?, हम ऐसा सुना है कि स्वर्ग लोग में देवगण भी पितरों की पूजा तथा श्राद्धादि किया करते हैं ।* *हे बहुश्रुत ! इस विषय को हम विस्तारपूर्वक सुनना चाहते हैं ? इन सबों का स्पष्ट अभिप्राय आप बतलाइये ।* *ऋषियों की ऐसी बातें सुन तत्त्वार्थदर्शी सून ऋषियों के प्रश्नगत एवं मनोगत जिज्ञासाओं को शान्ति करते हुए बोले -॥९-१४॥*
*श्राद्ध महात्तम अध्याय – ०२:–* *(श्राद्ध प्रक्रिया आरम्भः – पितरगण का वर्णन)* *ये पितर नामधारी कौन हैं ?, किन की हम पूजा करें ?, हम ऐसा सुना है कि स्वर्ग लोग में देवगण भी पितरों की पूजा तथा श्राद्धादि किया करते हैं ।* *हे बहुश्रुत ! इस विषय को हम विस्तारपूर्वक सुनना चाहते हैं ? इन सबों का स्पष्ट अभिप्राय आप बतलाइये ।* *ऋषियों की ऐसी बातें सुन तत्त्वार्थदर्शी सून ऋषियों के प्रश्नगत एवं मनोगत जिज्ञासाओं को शान्ति करते हुए बोले -॥* *सूत जी ने कहा – ऋषिवृन्द ! आप लोगों को पूछी हुई बातों का उत्तर अपनी बुद्धि एवं श्रुति के आधार पर दे रहा हूँ ।* *प्रत्येक मन्वन्तरों में – ये क्रमशः ज्येष्ठ और कनिष्ठ रूप में प्रादुर्भूत होते हैं।* *व्यतीत मन्वन्तरों के – जो पितरगण, देवताओं के साथ उत्पन्न हुए थे, और अतीत हो चुके,* *उन्हें तथा सम्प्रति जो पितरगण विद्यमान हैं, उन दोनों को निश्चय पूर्वक बतला रहा हूँ ।* *मनुष्यों द्वारा श्रद्धापूर्वक दी गई वस्तुएँ ही – श्राद्ध कही जाती हैं ।* *पूर्वकाल में ब्रह्मा ने देवताओं की सृष्टि की – तो उन लोगों ने पूजा आदि कुछ भी नहीं किया, और उनको छोड़कर स्वार्थ में लिप्त हो अपने ही सृष्टि विस्तार में लग गये ।* *तब ब्रह्मा ने उन्हें शाप दिया कि – मूढ़ों ! तुम्हारी चेतना नष्ट हो जायगी, तुम लोग कुछ भी नहीं जानते ।* *ब्रह्मा के ऐसे शाप दे देने के उपरान्त – समस्त लोक मोहवश हो गया । वे सब पुनः विनम्र हुए और पितामह से याचना करने लगे !* *प्रभु ब्रह्मा ने लोक पर अनुग्रह करने की भावना से उन देवताओं से पुन: कहा ॥१५-१८॥* *तुम लोगों ने महान् पाप एवं अत्याचार किया है, उसका प्रायश्चित्त करो, और उसका विधान अपने-अपने पुत्रों से पूछों । – तब तुम लोगों को ज्ञान-प्राप्ति होगी ।* *तब प्रायश्चित्त करने को इच्छुक उन देवताओं ने – आत्मा को स्ववश रख अपने पुत्रों से प्रायश्चित्त की विधियां बारम्बार पूछीं ।* *धर्मज्ञ एवं जितेन्द्रिय देवपुत्रों ने – उन देवताओं को मनसा, वाचा, कर्मणा सम्पन्न होनेवाले अनेक प्रकार के प्रायश्चित्तों का विधान बतलाया ।* *पुत्रों द्वारा प्रायश्चित्तों की शिक्षा प्राप्त कर – उन देवताओं को पुनः चेतना प्राप्त हुई।* *और उन्होंने अपने पुत्रों से निवेदन किया कि – तुम लोग ही हम सबों के पिता हो, क्योंकि तुम्हीं द्वारा हमें ज्ञान, एवं चेतना की प्राप्ति हुई ।* *तुम लोगों को धर्म, ज्ञान, एवं काम – किस वस्तु का वरदान हम लोग दें, बतलाओ ॥२०-२३॥* *देवताओं के ऐसे मनोभावों को देखकर ब्रह्मा ने पुनः उनसे कहा, – तुम लोग सत्यवादी हो।* *अतः जो कुछ तुम्हारे मुख से निकला है, वह सब कुछ घटित होगा, कुछ भी अभ्यथा न होगा ।* *यतः तुम लोगों ने स्वयं अपने पुत्रों को अपना पिता कहा है, – अतः वे तुम्हारे पिता हों, यही वर उन्हें दो ॥२४-२५॥* *परमेष्ठी पितामह की उसी बात से – वे देवपुत्र गण पितृकोटि में आ गये, और उनके पितृगण पुत्र कोटि में आ गये।* *इसी कारण वंश वे पितरगण पुत्र (देवपुत्र) कहे जाते हैं, – और उनमें पुत्र होने पर भी पितृत्व कहा जाता है।* *इस प्रकार पितरों को पुत्र रूप में, और पुत्रों को पितररूप में स्मरण कर – पितामह ब्रह्मा ने अपने वंश की वृद्धि के लिये पुनः पितरों से कहा -॥२६-२७॥* *श्राद्ध कर्म में जो पितरों की पूजा बिना किये ही – किसी अन्य क्रिया का अनुष्ठान करता है, उसकी उस क्रिया का फल राक्षस, तथा दानवों को प्राप्त होता है ।* *श्राद्धों द्वारा सन्तुष्ट किये गये, – पितरगण अव्यय सोम को सन्तुष्ट करते हैं ।* *तुम लोगों से सन्तुष्ट प्राप्त कर – वे सर्वदा तुम्हें बढ़ायेंगे ।* *श्राद्धादि कर्मों में इस प्रकार पितरों द्वारा संतुष्ट किया गया – सोम समस्त, पर्वत, वन, व चराचर जगत्, सब को सन्तुष्ट करेगा ।* *जो मनुष्य लोक के पोषण की दृष्टि से श्रद्धादि करेंगे, – उन्हें पितरगण सर्वदा पुष्टि एवं सन्तति देगे ।* *श्राद्धकर्म में – अपने प्रपितामह तक “ नाम ”, एवं “ गोत्र “ का उच्चारण कर।* *जिन पितरों को कुछ दे दिया जायगा – वे पितरगण उस श्राद्धदान से अति सन्तुष्ट होकर देनेवाले की सन्ततियों को सन्तुष्ट रखेंगे ॥२८-३२॥* *परमेष्ठी ब्रह्मा ने इस प्रकार की आज्ञा पूर्वकाल में दी है ।* *उन्हीं पितरों की कृपा से – दान, अध्ययन, तपस्या – सबसे सिद्धि प्राप्त होती है ।* *इसमें तनिक भी सन्देह नहीं है कि – वे पितरगण ही हम सब को ज्ञान प्रदान करनेवाले हैं ।* *इस प्रकार वे पितरगण देवता हैं, – और देवगण पितर हैं, और परस्पर एक दूसरे के पितर और देवता दोनों हैं ।* *आत्मज्ञानी सूत की ऐसी बातें सुनने के उपरान्त मुनियों ने – उनसे शेष प्रश्न के बारे में पुनः पूछा ॥३३-३५॥*
आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |

Related Articles

श्राद्ध और पितृपक्ष का वैज्ञानिक महत्व

श्राद्ध और पितृपक्ष का वैज्ञानिक महत्व

श्राद्ध में क्या करें क्या न करें  ?

श्राद्ध न करने से हानि

Share This Article
error: Content is protected !!
×