
Govt.जॉब के में कैरियर बनाना चाहते है तो आज इसी बारे में बात करते है Govt. जॉब में कैरियर किनका हो पायेगा और कब तक और किनका Govt.जॉब में कैरियर नही है समझते है?? जन्मकुंडली/दशमांश कुंडली मे 10वे भाव स्वामी बलवान होकर अगर शुभ बलवान सूर्य या मंगल गुरु से संबन्ध बना रहे है तब Govt.जॉब में कैरियर बन जायेगा इसके अलावा 10वा भाव और दसवे भाव स्वामी बलवान है और सूर्य मंगल गुरु की दृष्टि कारक होकर भी 10वे भाव पर है तब Govt.जॉब में कैरियर हो जाएगा।अब कुछ उदाहरणों से समझते है किन लोगों का है Govt.जॉब में कैरियर और किस तरह की Govt. जॉब में।
उदाहरण_अनुसार_मिथुन_लग्न1:-
मिथुन लग्न में 10वे भाव स्वामी गुरु बलवान होकर सूर्य या मंगल से सम्बन्ध बना रहे है तब सरकारी क्षेत्र में कैरियर हो जाएगा अब यहाँ किस क्षेत्र में होगा समझते है अब गुरु यहाँ 10वे भाव स्वामी होकर 5वे भाव मे बैठे है या 5वे भाव स्वामी शुक्र से संबध में है तब सरकारी अध्यापक में कैरियर हो पाएगा।।
उदाहरण_अनुसार_धनु_लग्न2:-
धनु लग्न में 10वे भाव स्वामी बुध बलवान होकर सूर्य सहित सम्बंध बनाकर बैठे है छठे भाव मे या छठे भाव स्वामी शुक्र व गुरु(छठा भाव मुक़ादमो का है तो गुरु जज का कारक ग्रह)के साथ तब न्यायाधीश(जज)में कैरियर हो जाएगा सरकारी।।
उदाहरण_अनुसार_कन्या_लग्न3:-
कन्या लग्न में दसवे भाव स्वामी बुध बलवान होकर राजयोग बनाकर सूर्य या मंगल गुरु से सम्बन्ध में है तब सरकारी क्षेत्र में कैरियर हो जाएगा अब यहाँ 10वे भाव स्वामी बुध तीसरे भाव में बैठे है तब तीसरा भाव पुलिस, मीडिया का है इसके अलावा रेलवे का है इंजीनियरिंग का है तो इन्ही क्षेत्रो में कैरियर हो जाएगा।।
उदाहरण_अनुसार_मीन_लग्न4:-
मीन लग्न में 10वे भाव स्वामी गुरु बलवान होकर छठे भाव मे बैठे हो या छठे भाव स्वामी सूर्य के साथ संबन्ध में है तब छठा भाव डॉक्टरी क्षेत्र का है तो सूर्य सरकार है तब यहाँ सरकारी डॉक्टर, मेडिकल क्षेत्र में कैरियर सरकारी पद पर हो पाएगा।।