Sshree Astro Vastu

प्रोफेशनली‌ सिंगर कौन बन सकते है।

गाना ,गाना मतलब सिंगिंग यह एक कला है यदि गाने की अच्छी कला है तब इस क्षेत्र में कैरियर ग्रह नक्षत्र बनाकर बैठे तब इससे अच्छी बात तो कोई नही हो सकती, आज इसी विषय पर बात करते है।।                                                                                         कुंडली का दसवाँ भाव और इस भाव का स्वामी सिंगिंग(गायक/गाने)का है तो बुध गुरु शुक्र अच्छी आवाज और अच्छी सिंगिंग के ग्रह है जबकि बुध वाणी मतलब सुरुली आवाज़ का मुख्य ग्रह है तो दसवाँ भाव कार्यक्षेत्र/कैरियर के है।

अब जब भी दसवे भाव या दसवे भाव स्वामी का सम्बन्ध शुभ और बलवान स्थिति में दूसरे भाव या दूसरे भाव स्वामी से होगा और दूसरे भाव या दूसरे भाव स्वामी पर मुख्य रूप से बुध का भी प्रभाव है तब सिंगिंग में सफल कैरियर बन जायेगा दूसरे भाव या दूसरे भाव स्वामी पर बुध सहित गुरु शुक्र का भी प्रभाव है या हुआ तब सोने पर सुहागा वाली बात होगी, साथ ही उपरोक्त सम्बन्ध में दूसरा भाव+दूसरे भाव स्वामी साथ ही दसवाँ भाव+दसवे भाव स्वामी जितना ज्यादा बलवान होगा, राजयोग आदि में होगा उतना ही ऊँचाई पर कैरियर सफलता, प्रसिद्ध/नामी स्तर पर धन आदि को लेकर मिलेगी ,ऊँचाई पर पहुँच पाएंगे।।

अब कुछ उदाहरणों से समझते है कौन प्रसिद्ध और अच्छा कैरियर सिंगिंग में बना पाएंगे।                                                               

 

उदाहरण_अनुसार_सिंह_लग्न1:-

सिंह लग्न में दशमेश शुक्र , दूसरे भाव स्वामी बुध से सम्बन्ध करले और दोनो ही ग्रह बलवान है या दूसरे भाव स्वामी बुध पंचमेश गुरु सहित दसवे भाव मे बैठ जाये तब भी सफल सिंगर बन जायेंगे और अच्छा कैरियर रहेगा।।                                                     

 

उदाहरण_अनुसार_कन्या_लग्न2:-

कन्या लग्न में दसवे भाव स्वामी     बुध दूसरे भाव स्वामी शुक्र के साथ सम्बन्ध में है व शुक्र बुध दोनो बलवान है तब सफल सिंगर बन जायेंगे, दसवाँ भाव+दूसरा भाव जितना बलवान होगा उतने बड़े सिंगर बनेगे।।                                                                      

 

उदाहरण_अनुसार_मीन_लग्न3:-

मीन लग्न में दूसरे भाव स्वामी मंगल दशमेश गुरु सहित सिंगिंग कारक बुध साथ हो मतलब मंगल बुध गुरु सम्बन्ध में हो या मंगल बुध दसवे भाव मे हो दोनो किसी बजी तरह बलवान है तब सफल और प्रसिद्ध सिंगर बनकर अच्छा धन, नाम कमाएंगे और अच्छा कैरियर रहेगा।।

दुकान व्यवसाय कौन सा चलेगा कौन सा करे।

अघोर गजलक्ष्मी अनुष्ठान : वह साधना जो धन नहीं, साम्राज्य देती है

आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×