Sshree Astro Vastu

गृह कब तक बन पाएगा।

हममें से कई लोग किराये के मकान पर ठोकरे खाते रहते है तो कुछ लोगों के पास अच्छा अपना मकान न होने की वजह से अच्छे निवास की दिक्कत रहती है आदि तो आज इसी बारे में बात करते है मकान कब तक बन पाएगा और कब-कब मकान बनने का समय आ रहा है और कब तक अपने मकान में जाकर रह पाएंगे आप आज इसी बारे में बात करते है।                                                                                कुंडली का चौथा भाव और चौथे भाव स्वामी मकान के है तो मंगल भूमि(जमीन)का कारक है तो शनि मकान निर्माण का कारक है।अब कुंडली मे चौथा भाव और चौथे भाव स्वामी बलवान होकर बैठे है और मंगल शनि भी कुंडली मे बलवान होकर बैठे है साथ ही चौथे भाव और चौथे भाव स्वामी को

कुंडली के अनुकूल ग्रहो का सम्बन्ध बनकर सहयोग मिल रहा है तब मकान बनने की स्थिति अच्छी बनी हुई है, कुंडली मे बलवान चौथे भाव और चौथे भाव स्वामी से मंगल या शनि कक सम्बन्ध बहुत जल्दी मकान देगा इसके अलावा आपकी कुंडली मे चौथा भाव+चौथे भाव स्वामी और मंगल शनि यह सब राजयोग में या शुभ योगों में है तब बहुत बढ़िया मकान बन जायेगा।अब मकान बनने या खरीदने के योग कैसे है और कब तक आपका अपना मकान हो पायेगा अब यह सब कुछ उदाहरणों से समझते है।                                                                                                    

 

उदाहरण_अनुसार_मेष_लग्न1:-

मेष लग्न कुंडली मे चौथे भाव स्वामी चन्द्रमा यहाँ मजबूत होकर जमीन-मकान के कारक मंगल के साथ सम्बन्ध में है तब अपना मकान यहाँ आपका हो जाएगा, इसके अलावा चौथे भाव+चौथे भाव स्वामी चन्द्रमा का सम्बन्ध कुंडली के यहाँ कारक ग्रहो शुक्र गुरु सूर्य जैसे ग्रहो से है और मंगल व शनि कुंडली में बलवान है तब यहाँ बहुत शानदार मकान बन जायेगा।अब जब चौथे भाव या चौथे भाव स्वामी चन्द्रमा या फिर चौथे भाव-चौथे भाव स्वामी चन्द्रमा से सम्बन्ध बना रहे ग्रहो की महादशा अन्तर्दशाये आएगी उसी समय मकान आपका हो जाएगा या मकान बनने/ख़रीदने के रास्ते बन जाएंगे।                                                                    

 

उदाहरण_तुला_लग्न_अनुसार2:-

तुला लग्न में चौथे भाव के स्वामी शनि है अब शनि कुंडली में बलवान होकर मंगल या यहाँ शुक्र बुध जैसे ग्रहो से संबध में है और मंगल शनि यह दोनों ही कुंडली मे बलवान है तब मकान यहाँ बन जायेगा।अब यह मकान यहाँ चौथे भाव स्वामी शनि या शनि से सम्बन्ध बनाने वाले ग्रहो की महादशा अन्तर्दशाये जब शुरू होंगी तब उस समय मकान आपका हो जाएगा।                                                                                           

 

उदाहरण_अनुसार_मीन_लग्न3:-

मीन लग्न में चौथे भाव स्वामी बुध कुंडली मे यहाँ मजबूत होकर राजयोग में हो जैसे मंगल या शनि या मंगल गुरु जैसे ग्रहो से सम्बन्ध में बुध है या चौथे पर मंगल शनि का शुभ प्रभाव है और चौथे भाव स्वामी बुध बलवान है कुंडली मे गुरु या मंगल का सहयोग बुध को है तब मकान बन जायेगा।अब बुध या चौथे भाव या बुध/चौथे भाव स्वामी की दशा आने पर मकान बन जायेगा।

आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×