Sshree Astro Vastu

महादेव का महाप्रसाद है रुद्राक्ष, इसे धारण करने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी नियम

 

महाशिव रात्री पर रुद्राक्ष कैसे धारण करें: औघड़दानी कहलाने वाले भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए अक्सर शिवभक्त उनके चमत्कारी मनके यानि रुद्राक्ष को धारण करते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार शिव का महाप्रसाद माने जाना वाला रुद्राक्ष व्यक्ति को सभी प्रकार की बाधाओं से बचाते हुए सुख-सौभाग्य बरसाने का काम करता है.*

 

*महादेव के इस मनके को धारण करने के लिए सोमवार और महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत ही शुभ माना गया है. यदि आप भी इस महाशिवरात्रिपर पवित्र रुद्राक्ष बीज को धारण करने की सोच रहे हैं तो आपको इससे जुड़े नियम जरूर जानने चाहिए. आइए रुद्राक्ष की पूजा विधि, लाभ और नियम को विस्तार से जानते हैं.*

 

*📿महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष कैसे धारण करें*

*ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ*

* यदि आप महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष को धारण करना चाहते हैं तो सबसे पहले किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से बाजार से सही रुद्राक्ष खरीद कर लाएं.

 

* रुद्राक्ष को खरीदने और धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी या विशेषज्ञ से अपने लिए उचित मुखी वाले रुद्राक्ष की राय जरूर ले लें.

 

* महाशिवरात्रि वाले दिन निशीथ काल में तन और मन से पवित्र होकर रुद्राक्ष को सबसे पहले गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद उसे घर या मंदिर में शिवलिंग के पास रख दें. इसके बाद भगवान शिव और रुद्राक्ष की पुष्प, चंदन, रोली, अक्षत, धूप-दीप आदि से पूजा करें और महादेव के मंत्र *•’ॐ नमः शिवाय’* या *•महामृत्युंजय* मंत्र का *•108 बार जाप* करें.

 

* महादेव के मंत्र से अभिमंत्रित करने के बाद उस रुद्राक्ष को भगवान शिव का महाप्रसाद मानते हुए लाल रंग या फिर सफेद रंग के धागे में पिरोकर अपने गले, बाजु या कलाई पर धारण करें.

 

*📿रुद्राक्ष से जुड़े जरूरी नियम*

*ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ*

* रुद्राक्ष को धारण करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि वह दोष रहित यानि कटा-फटा न हो.

 

* बड़े और सामान आकार वाले, चिकने और कांटे वाले रुद्राक्ष को धारण करना अत्यधिक शुभ माना गया है.

 

* किसी का पहना हुआ रुद्राक्ष या फिर जप करने वाली रुद्राक्ष की माला को कभी भूलकर भी धारण न करें.

 

* रुद्राक्ष को कभी भी गले से उतारने के बाद जमीन पर न रखें. हमेशा उसे पवित्र स्थान पर आदर के साथ रखें.

 

* किसी के अंतिम संस्कार में भाग लेने से पहले और शौच में जाने से पहले रुद्राक्ष को उतार कर पवित्र स्थान पर रख दें और शुद्ध होने के बाद ही उसे दोबारा धारण करें.

 

* रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति को कभी भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

 

* प्रतिदिन सोते समय रुद्राक्ष की माला को उतारकर किसी पवित्र या पूजा स्थान पर रख देना चाहिए.

 

*📿रुद्राक्ष धारण करने के लाभ*

* हिंदू मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति पर हर समय शिव कृपा बनी रहती है.

 

* रुद्राक्ष को धारण करने वाला व्यक्ति हमेशा सांसारिक दुखों, शारीरिक एंव मानसिक कष्ट से बचा रहता है.

 

* रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति को जीवन में किसी प्रकार का कोई भय नहीं रहता है.

 

* रुद्राक्ष पहनने वाले व्यक्ति को कभी भी अकाल मृत्यु का डर नहीं सताता है.

 

* रुद्राक्ष के शुभ प्रभाव से शिव साधक के जीवन में हर समय सुख-सौभाग्य बना रहता है.

जय_महाकाल

शिव दर्शन: शव से शिव बनने का आध्यात्मिक यात्रा

रुद्राक्ष का महत्व अध्यात्म,आयुर्वेद, ज्योतिष एवं वैज्ञानिक श्रावण मास शिव पूजा रुद्राभिषेक कैसे करें आओ जानें

आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×