Sshree Astro Vastu

कैसे बनता है विष योग

1.चंद्र और शनि किसी भी भाव में इकट्ठा बैठे हो तो विष योग बनता है।

 

  1. गोचर में जब शनि चंद्र के ऊपर से या जब चंद्र शनि के ऊपर से निकलता है तब विष योग बनता है। जब भी चंद्रमा गोचर में शनि अथवा राहु की राशि में आता है विष योग बनता है।

शनि-चंद्र युति का असर :

 

1.इससे जातक के मन में हमेशा असंतोष, दुख, विषाद, निराशा और जिंदगी में कुछ कमी रहने की टसक बनी रही है। कभी कभी आत्महत्या करने जैसे विचार भी आते हैं। मतलब हर समय मन मस्तिष्क में नकारात्मक सोच बनी रहती है।

 

2.यह युति जिस भी भाव में होती है यह उस भाव के फल को खराब करती है। जैसे यदि यह युति पंचम भाव में है तो व्यक्ति जीवन में कभी स्थायित्व नहीं पाता है। भटकता ही रहता है। यदि सप्तम भाव में चन्द्र व शनि की यु‍ति है तो जातक का जीवनसाथी प्रतिष्ठित परिवार से तो होता है, लेकिन दाम्पत्य जीवन की कोई गारंटी नहीं। हां यदि चंद्र शनि के साथ मंगल भी हो तो दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती हैं।

3.जातक शत्रुओं का नाश करने एवं उन्हें हानि पहुंचाने या उन्हें कष्ट पहुंचाने के लिए कार्य करता है। मतलब यह कि जातक के जीवन में उसके शत्रु ही महत्वपूर्ण होते हैं।

 

4.शनि-चन्द्र की युति वाला जातक कभी भी अपने अनुसार काम नहीं कर पाता है उसे हमेशा दूसरो का ही सहारा लेना पडता है। ऐसे जातक के स्वभाव में अस्थिरता होती है। छोटी-छोटी असफलताएं भी उसे निराश कर देती हैं।

 

सकारात्मक पक्ष : कहते हैं कि इस युति में व्यक्ति न्यायप्रिय, मेहनती, ईमानदार होता है। इस युति के चलते व्यक्ति में वैराग्य भाव का जन्म भी होता है।

 

इस योग के निदान के 6 उपाय :

 

  1. जिस व्यक्ति की कुंडली में विष योग बना हो वे शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे नारियल फोड़ें।

 

  1. शनिवार को सरसों के तेल में काले उड़द और काले तिल डालकर दीपक जलाएं।

 

  1. पानी से भरा घड़ा शनि या हनुमान मंदिर में दान करें।

 

  1. हनुमानजी की आराधना से विष योग में बचाव होता है। हररोज हनुमान चालीसा के पाठ करिए

 

  1. शनिवार को कुएं में कच्चा दूध डालें
  2. हर शनिवार को छाया दान करे

 

इसके अलावा हररोज शिव मंदिर जाकर दुध से अभिषेक करके महामृतुंजय का जाप करने से भी विष योग से राहत मिलती है

आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×