Sshree Astro Vastu

कुंडली में ग्रहों की युति होने पर ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव

कुंडली में ग्रहों की युति होने पर ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव कम या ज्यादा हो सकते हैं। कुछ लोगों की कुंडली में तीन ग्रहों की युति होती है। तीन ग्रहों की युति का व्यक्ति के जीवन पर कैसा असर होता है। यहां जानिए…

  1. यदि कुंडली में सूर्य, चंद्र और बुध एक साथ हैं तो ये योग माता-पिता के लिए अशुभ होता है। व्यक्ति मनोवैज्ञानिक या सरकारी अधिकारी होता है। अशांति और मानसिक तनाव का सामना करता है।
  2. सूर्य, बुध और राहू की युति होने पर सरकारी नौकरी मिल सकती है। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दो विवाह होने के योग बनते हैं। संतान के लिए भी परेशानियों हो सकती हैं।
  1. चंद्र, शुक्र और बुध एक साथ होते हैं तो व्यक्ति सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हो सकता है। घर में अशांति रहती है। व्यापार के लिए अशुभ योग है। संतान के संबंध में भी परेशानियां रहती हैं।
  2. चंद्र, मंगल और बुध एक साथ होते हैं तो मन, साहस, बुद्धि का सामंजस्य अच्छा रहता है। स्वास्थ्य ठीक रहता है। व्यक्ति नीतिवान और साहसी होता है। यदि इस युति पर पाप ग्रह की दृष्टी हो तो व्यक्ति डरपोक और ख्याली पुलाव पकाने वाला होता है।

5.चंद्र, मंगल और शनि एक साथ होते हैं तो नजर कमजोर रहती है। बीमारी का भय रहता है। व्यक्ति डॉक्टर, वैज्ञानिक या इंजीनियर हो सकता है। मानसिक तनाव बना रहता है। ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा रहता है।

6.चंद्र, मंगल और राहू एक साथ होते हैं तो ये योग पिता के लिए अशुभ होता। चंचलता बनी रहती है। माता तथा भाई के लिए सामान्य योग है।

  1. चंद्र, बुध और शनि की युति हो तो व्यक्ति को मानसिक परेशानियों हो सकती हैं। बुद्धि से संबंधित कामों में नुकसान हो सकता है। अशांति बनी रहती है।
  2. चंद्र, बुध और राहू एक साथ होने पर ये योग माता-पिता के लिए अशुभ होता है। दुर्घटना की आशंका बनती है।
आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×