दोनों हाथों को नियमित रूप से एक-दूसरे पर रगड़ने के ज़बरदस्त फायदे, पढ़कर हो जाएंगे हैरान।
आमतौर पर, आपने देखा होगा कि सर्दियों में ज्यादातर लोग अपने दोनों हाथों को रगड़ते हैं, जिससे हाथ गर्म हो जाते हैं और शरीर में भी गर्माहट महसूस होती है। इससे ठंड का असर कम होता है। इसके अलावा, आपने यह भी देखा होगा कि अगर कोई चक्कर खाकर गिर जाए या बीमार पड़ जाए, तो उसके हाथों या तलवों को रगड़ा जाता है। आपने भी कभी न कभी ऐसा किया या होते हुए देखा होगा। लेकिन इसके क्या फायदे होते हैं, यह बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको इसके फायदे बताएंगे।
🟩 दोनों हथेलियों को रगड़ने के फायदे
◾ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है:
जब आप दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं, तो शरीर में रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) तेज हो जाता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे आप बेहतर महसूस करते हैं और अपने दैनिक कार्यों में कोई परेशानी नहीं होती।
◾ आंखों को लाभ:
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दोनों हथेलियों को रगड़ने से आपकी आंखों को भी बहुत फायदा होता है। हथेलियों की गर्माहट से आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम हो जाता है। ऐसा करने से आंखों के आसपास रक्त प्रवाह बढ़ता है। इसके लिए पहले धीरे-धीरे हाथों को रगड़ें और धीरे-धीरे गति बढ़ाएं। जब हाथ हल्के गर्म हो जाएं, तो उन्हें आंखों पर रखें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी और उनकी चमक भी बढ़ेगी।
◾ तनाव होगा कम:
हथेलियों को रगड़ना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और शांति का अनुभव होता है। यह व्यायाम मस्तिष्क की क्रियाओं को सुचारू बनाता है और सकारात्मकता बढ़ाता है। सुबह इस क्रिया को करने से दिनभर ताजगी महसूस होती है।
◾ सर्दियों में फायदेमंद:
सर्दियों में अक्सर लोगों के हाथ ठंडे हो जाते हैं। आराम पाने के लिए लोग अपने हाथों को रगड़ते हैं। ऐसा करने से शरीर में गर्माहट पैदा होती है। सर्दी के ठंडे मौसम में जब उंगलियां जकड़ जाती हैं, तो हाथ रगड़ने से मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और जकड़न कम हो जाती है।