
सामान्य (general) इसलिए कह रहा हूं कि अन्य ग्रहों आदि का प्रभाव, युति, दृष्टि, चन्द्रमा के बल, नक्षत्र आदि से इन सामान्य गुणधर्मों पर भी प्रभाव आता है जो हर कुंडली में अलग से देखना चाहिए।
चन्द्रमा जन्म के समय जिस राशि में होता है उसे चंद्र राशि कहते हैं जन्म के समय जो राशि क्षितिज पर उदित हो रही होती है उसे लग्न राशि या लग्न कहते हैं
1:- जन्म के समय यानी जन्म कुंडली में चंद्र मेष राशि में हो तो:- जातक की आंखे गोल, घुटने कमजोर, उग्र प्रकृति, लेकिन जल से डरता है, चपल, घुमक्कड़ होता है। कामी और मिथ्याभाषी होता है, अल्पाहारी होता है।
2:- वृष राशि में चंद्र हो तो चेहरा जांघ बड़ी होती है, अक्सर किसान होता है तीस की उम्र के बाद सुखी, स्त्रियों का शौकीन, मेहनती, त्यागी, क्षमावान, पशुधन पालक, मस्से या लहसन के निशान होते हैं।
3:- यदि चन्द्र मिथुन राशि में है तो काले नेत्र, घुंघराले बाल, स्त्री विलास में आसक्त,, ऊंची नाक,, नाच गाने के शौकीन , बुद्धिमान, दूसरों की मंशा समझ लेते हैं, मेष राशि वालों की तरह घुमक्कड़ी पसंद नहीं करते, अपने घर रहना चाहते हैं।
4:- कर्क राशि वाले यानी जन्म कुंडली में कर्क राशि में चंद्रमा हो तो स्त्रियों के वशीभूत, मित्रवान, गला मोटा, कमर मोटी, मकान जमीन, धन वान, कम पुत्र होते हैं, थोड़ा कुटिल होता है।
5:-सिंह राशि वाले पीले नेत्र, बड़ा चेहरा, अभिमानी ,पराक्रमी, माता के विशेष प्यारे, जंगल पहाड़ भ्रमण के शौकीन, छोटी सी बात पे भी क्रोध करने वाले होते हैं।
6:- कन्या राशि वाले सत्य पालन करने वाला, मृदुभाषी, सुंदर, लज्जाशील,, विद्वान,पुत्र सुख प्राप्त करते है, दूसरे के मकान, द्रव्य का लाभ उठाते हैं।
7:- चंद्र तुला में हो तो चंचल और कृष शरीर, व्यापारी ट्रेडर, इंसाफ पसंद, (लोग पंच बनाते हैं), धार्मिक, देवभक्त,, घूमने का शौकीन, संतान थोड़ी होती है, प्रायः दो नाम होते हैं।
8:-चंद्र के वृश्चिक में होने पर बड़ी आंखे, चौड़ी छाती, जांघ, पिंडली गोल, बचपन में बीमार, पिता का सुख पूर्ण नहीं मिलता, ऊंचा पद प्राप्त करते हैं, लेकिन क्रूर होते हैं।
9:- धनु राशि में चंद्रमा होने पर नाक, कान, चेहरा ओर गला बड़ा होता है, कर्मशील होते हैं, साहसी और शत्रु को परास्त करने वाले, राजा के प्रिय होते हैं, इन्हें समझा कर ही वश में किया जा सकता है यानि साम दाम दंड भेद में से सिर्फ साम से उनसे कार्य कराया जा सकता है।
10:- चंद्र मकर में हो तो उसके शरीर का नीचे का भाग कृष होता है, कमर से नीचे का भाग पतला, आलसी लेकिन ताकतवर होते हैं, बड़ी उम्र की स्त्री से संबंध होता है, घूमने का शौकीन, धार्मिक होने का दिखावा करने वाला, लज्जाहीन होता है, वात रोगी होता है ।
11:-चंद्र के कुंभ में होने पर छिपकर पाप करने वाले, दूसरे के धन के इच्छुक, कम संपत्ति वाले, दूसरों को चोट पहुंचाने वाले, घड़े के आकार का शरीर, आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आते हैं, परफ्यूम सुगंधि के शौकीन होते हैं।
12:-:- मीन राशि में चंद्रमा होने पर नाक, कान, चेहरा, शरीर सुंदर होता है, दृष्टि सुंदर होती हैं विद्वान,भाग्यवान एक पत्नी वाले होते हैं । जल से उत्पन्न पदार्थों से धन प्राप्त करते हैं, समुद्र पार आयात निर्यात का व्यापार करने से धन प्राप्त करते हैं, शत्रुओं पर विजय प्राप्त करते हैं।