Sshree Astro Vastu

राहु का धनिष्ठा में गोचर

30 जून 2026 की रात, आसमान में कुछ ऐसा घटा जिसकी गूंज हम सब अगले पाँच महीनों तक, यानी 2 दिसंबर 2026 तक, अपने अंदर  महसूस करते रहेंगे। छाया ग्रह राहु ने धनिष्ठा नक्षत्र में कदम रख दिया है। और मैं आपसे साफ़ कहूँ – यह कोई मामूली गोचर नहीं है।

धनिष्ठा मंगल का नक्षत्र है, अष्ट वसुओं का घर, और इसका प्रतीक है डमरू – वही डमरू जिससे शिव ने सृष्टि की पहली ध्वनि छेड़ी थी। अब ज़रा कल्पना कीजिए, जब राहु जैसा मायावी, हर पल कुछ नया चाहने वाला ग्रह इस डमरू की थाप पर आ बैठे, तो अंदर  क्या मचेगा? बरसों से सोई पड़ी महत्वाकांक्षाएं , मन मे दबा गुबार एक झटके में जागेगा। धन चाहिए, नाम चाहिए, दुनिया को यह बताना है कि हम यहाँ हैं और हमारा वजूद मायने रखता है।

धनिष्ठा का पशु सिंहनी ( शेरनी ) है – जो झुंड से अलग भी चल सकती है, जो अपने बच्चों के लिए किसी से नहीं डरती। राहु के आते ही यही निडरता आपके अंदर भी उतरने लगेगी। जो दायरे अब तक “सुरक्षा” के नाम पर आपको बांधे हुए थे, वे इस दौरान टूटेंगे – और सच कहूँ तो टूटने ही चाहिए, क्योंकि उनमें से ज़्यादातर सिर्फ भ्रम थे। अगर आप महीनों, बल्कि सालों से किसी बड़े फैसले को टालते आ रहे हैं, तो अब हालात खुद आपको उस मोड़ पर ला खड़ा करेंगे जहाँ से लौटना मुमकिन नहीं रहेगा।

 

डमरू की आवाज़ दूर तक जाती है, ये तो सब जानते हैं। इसी तरह यह वक्त भी है अपनी बात को, अपने काम को, अपनी पहचान को बड़े मंच तक पहुँचाने का। जो लोग सोशल मीडिया पर हैं, कुछ रचनात्मक कर रहे हैं, या अपनी आवाज़ लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं – उनके लिए यह गोचर एक सुनहरा मौका लेकर आया है।

 

लेकिन एक बात ध्यान रखिए – तेज़ ऊर्जा हमेशा अपने साथ थोड़ी उथल-पुथल भी लाती है। धनिष्ठा असल में लय का नक्षत्र है, नींद की लय, दिनचर्या की लय, शरीर के अंदर  चलने वाली उस अनकही धड़कन की लय। राहु जब यहाँ बैठता है तो सबसे पहले वार इसी लय पर करता है। नींद उखड़ सकती है, मन बेवजह बेचैन रह सकता है, रूटीन बिगड़ सकता है। मन एक साथ सब कुछ पाना चाहेगा, और यही जल्दबाज़ी नर्वस सिस्टम पर बोझ बनकर बैठ जाती है।

रिश्तों में भी यह समय आसान नहीं। मंगल और राहु मिलकर आक्रामकता को हवा देते हैं। सिंहनी की स्वतंत्र फितरत जब राहु के असंतोष से टकराती है, तो साथी के साथ “कौन किस पर हावी है” वाली लड़ाई छिड़ सकती है। जो लोग रिश्ते में नियंत्रण की आदत रखते हैं, उन्हें इस दौरान खासतौर पर संभलकर चलना होगा – वरना रिश्ता ही दांव पर लग सकता है।

राहु के विशेष प्रभावी योग

व्यय रोग भाव पीड़ा: – जब घुटने जवाब दें तो शास्त्र क्या कहता है

राहु लग्न में = “माया-निष्ठा योग” = वफादारी का श्राप + वरदान

आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×