Sshree Astro Vastu

नौकरी छोड़कर बिजनेस कौन कर सकते है।

आज के समय मे नौकरी में बहुत ज्यादा मेहनत है और समय भी ज्यादा देना पड़ता है लेकिन अगर कुंडली मे बिजनेस करने के रास्ते बने हुए है साथ ही बिजनेस से अच्छा धनलाभ मिलने के रास्ते भी बने हुए है तब आप नौकरी छोड़कर बिजनेस कर सकते है अब समझते है अगर नोकरी कर रहे है तो कैसे कौन लोग बिजनेस कर सकते है नोकरी छोड़कर आदि।। 

 

कुंडली का 10व भाव रोजगार का है तो बुध और 7वा भाव बिजनेस के ग्रह और भाव है तो दूसरा और ग्यारहवा भाव धन और धनलाभ का है मतलब बिजनेस से होने वाले आर्थिक लाभ के है अब अगर जातक या जातिका की कुंडली मे दसवाँ भाव और दसवे भाव स्वामी(रोजगार भाव)साथ ही दूसरा भाव दूसरे भाव स्वामी+ग्यारहवा भाव ग्यारहवे भाव स्वामी(धन और धनलाभ भाव) बुध(बिजनेस कारक)ग्रह सहित बलवान और लाभकारी स्थिति में है पाप ग्रहो से पीड़ित नही है, नीच या शत्रु राशि मे नही है आदि तरह से अशुभ नही है तब आप नौकरी छोड़कर बिजनेस कर सकते है आपको बिजनेस से लाभ होगा और कैरियर व भौतिक सुखों का लिए जीवन अच्छा बन पाएगा।अगर उपरोक्त स्थिति नही है तब नौकरी छोड़ना सही नही ऐसी स्थिति में नौकरी से लाभ रहेगा।अब कुछ उदाहरणों से समझते है अगर नौकरी से परेशान है नोकरी में उन्नति नही मिल पा रही या बिजनेस करना चाहते है नोकरी छोड़कर तो कौन कर सकते है आदि???                                                     

 

उदाहरण_अनुसार_मेष_लग्न1:-

मेष लग्न में 10वे भाव स्वामी शनि दसवे/ग्यारहवे या 7वे भाव मे बैठे जाए या बैठे है और धन स्वामी शुक्र व बिजनेस का कारक बुध बहुत बलवान है या शुक्र शनि का आपस मे यहाँ युति या दृष्टि संबन्ध बन जाय या बन रहा हो और बुध बहुत बलि है तब नौकरी छोड़कर बिजनेस कर सकते है बिजनेस चलेगा, होटल/रेस्टोरेंट/खान पीन संबधी बिजनेस कर सकते है नोकरी छोड़कर।।                                                         

 

उदाहरण_अनुसार_सिंह_लग्न2:-

सिंह लग्न में 10वे भाव स्वामी शुक्र बलवान होकर कुंडली मे बैठे है साथ ही यहाँ बुध और दसवाँ भाव(रोजगार)दूसरा भाव(धन)ग्यारहवा भाव(बिजनेस स धनलाभ प्राप्ति का भाव)बलवान स्थिति में है तब नौकरी छोड़कर बिजनेस कर सकते है बिजनेस चलेगा।शुक्र यहाँ शनि से सम्बद्ध बनाकर बैठा हो तब शनि संबंधी जैसे लोहा, सीमेंट, सरिया, चाय पत्ती, तेल आदि का बिजनेस फायदा करेगा।।                       

 

उदाहरण_अनुसार_मकर_लग्न3:-

मकर लग्न में दसवे भाव स्वामी शुक्रदेव बलवान होकर बैठे हो और बुध साथ ही दूसरा भाव औऱ दूसरे भाव स्वामी शनि+ग्यारहवा भाव और ग्यारहवे भाव स्वामी मंगल बलवान है तब नौकरी छोड़कर बिजनेस कर सकते है।।

व्यापार के सोए भाग्य को छठे भाव से जगायें

आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×