
जन्मकुंडली में बुध ग्रह बुद्धि, स्कूल, शिक्षा, व्यापार, गणित, कॉमर्स, बुआ, पार्क, गार्डन, लेखन, ज्योतिष इत्यादि का कारक है। यदि आपकी कुंडली में बुध उच्च का, अपने घर का, केंद्र या त्रिकोण स्थान में है तो जातक अपने जीवन काल में मनोनुकूल सुख सुविधा का उपभोग करता है| बुध ग्रह सौरमंडल में सूर्य के सबसे निकट तथा का सबसे छोटा ग्रह है। यह जातक के गर्दन, कंधे व त्वचा पर अपना प्रभाव डालता है। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च का होता है। मीन राशि में नीच का होता है। यह एक नपुंसक ग्रह है जिस ग्रह के साथ बैठता है उसके गुण से प्रभावित होकर कार्य करने लगता है। बुध प्रधान व्यक्ति की यह एक सबसे बड़ी विशेषता है कि वह हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेता है।
बुध की दो राशियाँ है मिथुन तथा कन्या दोनों राशि द्विस्वभाव राशि है। बुध का रंग हरा होता है। यह कफ का कारक ग्रह है। बुध शरीर में चर्म का कारक ग्रह है। इसकी जाति व्यापारी वा वैश्य है। बुध जब कुण्डली में किसी अन्य ग्रह के साथ युति सम्बन्ध बनाता है तो कुछ ग्रहों के साथ इसके परिणाम शुभ फल प्रदान करता है तो कुछ ग्रहों के साथ इसकी शुभता में कमी आ जाती है।
1• [ बुध-गुरु युति का फल ]
कुंडली में बुध और गुरु एक साथ एक ही घर में बैठे है तो जातक अपनी वाणी के बल पर जीविकोपार्जन करता है। विद्यार्जन में अव्वल होता है। ऐसा व्यक्ति भाषण देने तथा सभासद में बोलने में निपुण होता है। आप विद्वान, बुद्धिमान व्यक्ति होंगे। आपके जिस स्थान पर रहेंगे उसके आस-पास कोई गार्डेन होना चाहिए। आप धनवान तथा भूमि के मालिक होंगे। ऐसा व्यक्ति मीडिया में कार्य कर इस क्षेत्र में मान-सम्मान और यश को प्राप्त करता है !
2• [ बुध-शुक्र युति का फल ]
जातक की जन्मकुंडली में बुध ग्रह के साथ शुक्र भी एक ही भाव में बैठा है तो वैसा व्यक्ति कला के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करता है। फिल्म या टीवी सीरियल या मीडिया में भी काम कर के जीवनयापन करता है। ऐसा साज-सज्जा का शौक़ीन होता है। यह बहुत बढ़िया कपड़ा पहनना, परफ्यूम लगाना इत्यादि पसंद करता है। आप अनलिटिक केमिस्ट के रूप में काम कर सकते है और यदि इस ग्रह के साथ मंगल भी साथ में हो तो आप आर्किटेक के रूप में काम कर सकते है। बाग बगीचे प्लांटेशन के कार्य में आपको बहुत मन लगेगा। स्त्रियों के साथ समय व्यतीत करने में आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपकी वाणी बहुत ही मधुर और व्यवहार कुशल होगी !
3• [ बुध-शनि योग/ युति/सम्बन्ध का फल ]
जन्मकुंडली में बुध के साथ शनि एक ही स्थान में स्थित है तो ऐसा जातक नकारात्मक सोच का होता है। किसी भी कार्य को करने से पहले हजार बार सोचता है। ऐसा जातक पढ़ने में आलसी होता है। इनके चहरे पर उदासी देखी जा सकती है। ऐसा जातक भूमि के कार्य में अपार सफलता प्राप्त करता है। आप नापने जोखने अर्थात अमीन का काम कर सकते है। पढाई के दौरान कोई कोई न कोई परेशानी का सामना करना पड़ता है!
4• [ बुध-राहु युति का फल ]
बुध के साथ राहु एक ही स्थान में स्थित है तो ऐसा जातक बहुत ही बोलने वाला अर्थात डिंग हांकने वाला होता है। जातक की बुद्धि कम होती है परन्तु दिखाता है की मैं बहुत ही बुद्धिमान हूँ। ऐसा जातक अन्तर्जातीय विवाह करता है। आप फिल्म इंडस्ट्री में फोटोग्राफर के रूप में कार्य कर अपना जीविका चला सकते है!
5• [ बुध-केतु युति का फल ]
जन्मकुंडली में बुध के साथ केतु ग्रह एक ही स्थान में स्थित है तो ऐसा जातक मोक्ष मार्गी होता है। वह हमेशा मोक्ष तथा आत्मज्ञान की बात करते रहेगा। इस योग में चार्म रोग होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे लोगो को अनैतिक सम्बन्ध से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आप विद्या अर्जन भी कर सकते है!
6• [ सूर्य और बुध की युति का फल ]
सामान्यतः 80 % जन्मकुंडली में सूर्य और बुध की युति सम्बन्ध होती है ऐसा जातक शिक्षित होता है। जातक का स्वभाव से व्यावहारिक होता है। ऐसा जातक कॉमर्स का छात्र हो सकता है हालांकि यह जरुरी नहीं है। व्यापार तथा व्यवसाय में जातक को मान और यश दिलाता है। ऐसा जातक बुद्धि से पैसा कमाता है न की शारीरिक परिश्रमसे!
7• [ चंद्र और बुध की युति का फल ]
कुंडली में चन्द्रमा और बुध एक साथ एक ही घर में बैठे है तो जातक को व्यापार या नौकरी दोनों मामलों में यात्रा करना पड़ सकता है। आप लेखक, किसी मैगजीन या अखबार के सम्पादक या पत्रकार की भूमिका में समाज के लिए कुछ नया कर सकते है। यदि स्त्री की कुंडली में यह योग है तो यह बदनामी भी देता है। जातक का सम्बन्ध किसी महिला मित्र के साथ हो सकता है। जातक अवैध कार्य भी कर सकता है। यदि मिमिकरी करने का अभ्यास करे तो इस कार्य से बहुत पैसा कमा सकता है। ऐसा जातक कम परिश्रम में अधिक सफलता प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति धनवान हो सकता है!
8• [ मंगल और बुध की युति ]
कुंडली में मंगल और बुध एक साथ एक ही घर में बैठे है तो जातक को व्यापार या नौकरी दोनों मामलों में भाई की भूमिका फायदेमंद होता है। ऐसे जातक को अध्ययन क्षेत्र में कठिनाई आती है। पढाई के दौरान किसी कारण पढाई में ब्रेक आ सकता है।
आप खोजी पत्रकार की भूमिका में समाज को नई दिशा दे सकते है। ऐसा व्यक्ति धनवान हो सकता है। आप बिना किसी विशेष कारण के झगड़ा कर बैठते है। आप हर किसी में गलती ढूंढने का प्रयास करते है इस कारण कई बार आप परिवार से दूर भी हो जाते है। आपका पत्नी से बराबर झगड़ा होते रहे!!