
आजकल शेयर बाजार(शेयर मार्किट)धन कमाने के लिए ज्यादातर लोग करते ही है लेकिन लाभ उन्ही को होता है जिनकी कुंडली मे शेयर मार्किट योग है।कुंडली का 5वा भाव शेयर मार्किट का है तो ग्यारहवां भाव धनलाभ और शेयर मार्किट से लाभ का है।अब 5वे भाव और ग्यारहवे भाव स्वामी आपस मे सम्बन्ध बनाकर बैठे है या 5वे और ग्यारहवें भाव मे बैठे ग्रहो का आपस मे शुभ स्थिति में सम्बन्ध है साथ ही शेयर मार्किट ग्रह बुध और राहु केतु शुभ और बलवान है तब शेयर मार्किट से अच्छा लाभ होगा, दूसरा भाव जितना बलि होगा शेयर मार्किट से उतना अधिक धन जुड़ेगा।
अब कुछ उदाहरणों से समझते है शेयर मार्किट कौन करे और कितना धन लाभ शेयर मार्किट से होगा और कब कब शेयर मार्किट से धन लाभ का समय है या आ रहा है आदि।
उदाहरण_कुंडली_अनुसार_सिंह_लग्न1:-
सिंह लग्न में पंचम भाव स्वामी गुरु और ग्यारहवे भाव स्वामी बुध बलवान होकर आपस मे सम्बन्ध किये हुए है और राहु केतु बलवान है तब शेयर मार्किट से अच्छा धन की कमाई होगी।अब 5वे भाव या 11वे भाव संबधि जब ग्रहो की महादशा या अन्तरदशाये चलेंगी तब ही शेयर बाजार से अच्छा धन आगमन होगा।
उदाहरण_कुंडली_अनुसार_धनु_लग्न2:-धनु लग्न में पंचमेश मंगल और लाभेश शुक्र आपस मे संबध सम्बन्ध बनाकर बैठे है साथ ही बुध राहु केतु बलवान है तब शेयर मार्किट से अच्छा लाभ रहेगा अब साथ ही धन भाव और धन भाव स्वामी शनि भी बलवान है तब शेयर मार्किट से अच्छा धन जुड़ता जाएगा।।
उदाहरण_कुंडली_अनुसार_कुंभ_लग्न3:-
कुम्भ लग्न में 5वे और 11वे भाव में बैठे ग्रहो के बीच शुभ स्थिति में सम्बन्ध में है या फिर पंचमेश बुध और ग्यारहवे भाव स्वामी गुरु का यहाँ बलवान स्थिति में सम्बन्ध है और राहु केतु भी शुभ और बलवान स्थिति में है तब शेयर मार्किट से अच्छी कमाई होगी।जब 5वे या 11वे भाव स्वामी या इन भावों में बैठे शुभ और अनुकूल ग्रहो की दशाएँ आएगी उसी समय शेयर मार्किट से धन लाभ होगा।।
नोट:- 5वा और ग्यारहवा भाव जितना ज्यादा शक्तिशाली शुभ और राजयोग में होगा उतना ज्यादा अच्छा है साथ ही 5वे और ग्यारहवे भाव या इन भावों से सम्बंधित ग्रहो की दशाओ का समय धन लाभ कराएगा, अच्छा रुपये पैसे का समय होगा।जब तक 5वे और ग्यारहवे भाव सम्बन्ध दशा नही आएगी कोई विशेष धन लाभ नही होगा।इस तरह से शेयर मार्किट लाभ के योग है और शेयर मार्किट के लिए अच्छा समय आ रहा है तब शेयर मार्किट भाग्योदय जरूर कर देगा।।