Sshree Astro Vastu

आई.सी.यू. अर्थात्... 'I See You' का कमरा

अगर कभी अहंकार आ जाए, तो एक बार आई.सी.यू. का कमरा देखकर सोचना चाहिए…

अगर दुनिया में कोई सबसे सुंदर जगह है, तो वह आई.सी.यू. ही है!

यहाँ दो व्यक्तियों के बीच भेदभाव करने वाली कोई रेखा नहीं होती। आपका धर्म, जाति, वर्ण, अमीरी-गरीबी… इतना ही नहीं, बल्कि स्त्री-पुरुष का भेद भी यहाँ समाप्त हो जाता है!

जब आप उस कांच के दरवाजे को पार कर आई.सी.यू. में प्रवेश करते हैं, तो सारे भेद वहीं गिर जाते हैं, जहाँ आप अपनी चप्पलें उतारते हैं… अंदर जाता है तो सिर्फ एक मानव शरीर…!!!

जीवन का अर्थ समझाने वाली लाखों किताबें, ग्रंथ हो सकते हैं या जीवन जीने की शिक्षा देने वाले अनगिनत गुरु भी हो सकते हैं… लेकिन जो अर्थ, जो जीवन का दर्शन आई.सी.यू. में मिलता है… वह कहीं भी पढ़ने को नहीं मिलता!!
यही वह जगह है, जहाँ जीवन का असली अर्थ समझ में आता है!!

इसीलिए यह स्थान वास्तव में बहुत सुंदर है…

किसी घर में भूत-प्रेत की बातें होती हैं, क्योंकि वहाँ कभी कोई मर गया होता है, इसलिए लोग डरते हैं। कहीं सड़क के किनारे, किसी बड़े पेड़ के नीचे ऐसी ही अफवाहें फैलती हैं, जिससे भय उत्पन्न होता है। लेकिन यहाँ… यहाँ आई.सी.यू. के हर एक बेड पर अब तक सैकड़ों, हजारों… अनगिनत लोग दम तोड़ चुके हैं!!
फिर भी कोई डर नहीं, कोई अफवाह नहीं!
एक व्यक्ति गया, बेडशीट बदली गई, दूसरा व्यक्ति आया… बस, इतना ही आसान है यहाँ!

हिंदू, ईसाई, बौद्ध… आस्तिक या नास्तिक कोई भी हो, सबके फेफड़ों में एक ही मशीन से ऑक्सीजन जाती है…
बाहर हम छोटी-छोटी चीजों के बारे में सोचते रहते हैं। लोग क्या कहेंगे, हमारे कपड़े कैसे हैं, हमारे बोलने या भाषा पर लोग हँसेंगे क्या…
लेकिन यहाँ बेड पर इन सब बातों का कोई मोल नहीं होता।
चाहे पुरुष हो या महिला… यहाँ शर्म जैसी चीज़ों का कोई अस्तित्व नहीं होता!

समय का असली मूल्य भी यहीं समझ में आता है।
जब हमें पता चलता है कि हमारा अपना कोई हमें छोड़कर जाने वाला है, तब बस एक ही ख्याल दिमाग में आता है…
बस एक और दिन, एक घंटा, बस पाँच मिनट और मिल जाएं…

बाहर की दुनिया में हम हजारों अपेक्षाएँ लेकर जीते हैं।
लोग खुद से, दूसरों से… उम्मीदों का पहाड़ लेकर चलते हैं—घर, गाड़ी, शिक्षा, नौकरी, प्रेम, व्यापार, रिश्तेदार, पैसा… अनगिनत इच्छाएँ!
लेकिन यहाँ सिर्फ एक ही इच्छा होती है… बस एक बार… केवल एक बार… आँखें खुल जाएं…!!!!

अगर कभी जीवन में लगे कि मैं बहुत बड़ा हूँ, तो ऐसी जगह पर जरूर जाना… घमंड मिट जाता है!

और अगर कभी लगे कि मेरे पास कुछ नहीं बचा, सब खत्म हो गया… तब भी यहाँ आना चाहिए… तब समझ में आता है कि हमारे पास क्या है!

जब प्रकृति ने मनुष्य को बनाया होगा, तो जिस उद्देश्य से बनाया होगा, वही सच्चा मनुष्य’ मुझे यहीं दिखाई देता है…
यानी…
I See You!

यही कारण है कि यह जगह दुनिया में सबसे सुंदर है!

यह आई.सी.यू. वह स्थान है, जो हर धर्म, जाति, भाषा, प्रदेश और लिंग के बीच का भेद समाप्त कर देता है…!

आप सभी लोगों से निवेदन है कि हमारी पोस्ट अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट पढ़कर फायदा मिले |
Share This Article
error: Content is protected !!
×